फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ के प्रधान बने विक्रम बांगड़, सियाराम को उप प्रधान की जिम्मेदारी

विज्ञापन
फोटो 14जेएनडी19-नगूरां सब डिविजन में अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ के नवनियुक्त पदाधिकारी। स्रो
विज्ञापन
जींद। बिजली निगम के नगूरां कार्यालय में अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। चुनाव की अध्यक्षता प्रदीप सैन ने की, जबकि मंच संचालन जगदीश कुंडू ने किया। चुनाव में सर्वसम्मति से विक्रम बांगड़ को प्रधान और सियाराम को उप प्रधान चुना गया। वहीं जगदीश कुंडू को सचिव, सत्यनारायण शर्मा को सह सचिव, संजय को कोषाध्यक्ष, दीपक खटकड़ को सह कैशियर, सोमबीर रेढू को संगठनकर्ता और प्रदीप को सह संगठनकर्ता नियुक्त किया गया। इसी प्रकार कश्मीर मलिक और अंशुमन को मीडिया प्रभारी, पवन रेढू को कार्यकारी अध्यक्ष, तरसेम शर्मा को सलाहकार तथा राजेश रेढू को कार्यकारिणी सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई। नवनियुक्त प्रधान विक्रम बांगड़ ने कहा कि अनुबंधित विद्युत कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए संगठन सदैव तत्पर रहेगा। कर्मचारियों की समस्याओं और मांगों को समय-समय पर सरकार के समक्ष उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन कर्मचारियों की आवाज बुलंद करने और उनके हितों के लिए मिलकर काम करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें