फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह वर्ष पहले लापता नहीं हुआ था विकास बल्कि कर दी गई थी हत्या

विज्ञापन
सीआईए की गिरफ्त में हत्या का आरोपी मनदीप - फोटो : Jind
विज्ञापन
छह वर्ष पहले जींद की इंप्लाइज कॉलोनी निवासी विकास उर्फ विक्की की हत्या कर शव को नहर में फेंकने के आरोपी मनदीप को सीआईए ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

छह वर्ष पहले इंप्लाइज कॉलोनी निवासी विकास उर्फ विक्की अचानक घर से लापता हो गया था। विकास के भाई दीपक ने 24 सितंबर 2014 को शहर थाना पुलिस में विकास के लापता होने की शिकायत दी थी। यह गुमशुदगी अभी तक ब्लाइंड बनी हुई थी। इसका खुलासा सीआईए इंचार्ज वीरेंद्र सिंह खर्ब ने वीरवार को किया है। उन्होंने बताया कि गत दिनों सीआईए ने पुनीत उर्फ पोपन नामक अपराधी को अदालत से रिमांड पर लिया था। रिमांड के दौरान पोपन से खुलासा किया कि विकास उर्फ विक्की की हत्या उसने दोस्त के साथ मिलकर की थी। उसने बताया कि शराब पीने के दौरान विकास के साथ कहासुनी हो गई थी, जिसके बाद उसने अपने दोस्त मनदीप उर्फ चोटा के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी थी। उसने बताया कि तीनों दोस्त शराब पी रहे थे तो उनके साथ विकास का विवाद हो गया। इस पर उन्होंने उसकी हत्या करने के बाद कपड़े उतार कर शव को जींद हांसी ब्रांच नहर में फेंक दिया। पुलिस ने पोपन के खुलासे पर मनदीप उर्फ चोटा इंप्लाइज कॉलोनी निवासी को जींद से गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया। जहां से अदालत ने मनदीप को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है, ताकि मामले की पूरी जानकारी लेकर अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें