फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशिया कुश्ती चैंपियनशिप में विजय ने जीता गोल्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
चंद्रशेखर आजाद वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दनौदा कलां के पूर्व छात्र विजय ने थाईलैंड में चल रही जूनियर एशिया कुश्ती चैंपियनशिप में अपने नाम गोल्ड मेडल हासिल कर अपने विद्यालय, गांव तथा देश का नाम रोशन किया। प्राचार्य राजाराम ने बताया कि विजय के परिवार की आर्थिक हालात कमजोर है। आर्थिक स्थिति दयनीय होने के बाद भी उन्होंने खेल अभ्यास को जारी रखा। माता-पिता ने उसे खेलों में आगे ले जाने के लिए हरसंभव मदद की। प्राचार्य ने बताया कि विजय का मुकाबला फाइनल में कजाकिस्तान के खिलाड़ी के साथ हुआ। इसमें विजय ने 55 किलोग्राम भार वर्ग में कजाकिस्तान के खिलाड़ी को 9-1 से हराकर गोल्ड मेडल पर कब्जा किया। विजय का गांव में पहुंचने पर भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें