फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जजपा विधायक का पैर दबाते व्यक्ति का वीडियो वायरल

Sun, 12 May 2024 03:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
11जेएनडी32 : वायरल वीडियो का एक शॉट। सोशल मीडिया।
विज्ञापन
जुलाना। जुलाना से जजपा विधायक अमरजीत ढांडा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक व्यक्ति विधायक के पैर दबा रहा है, लेकिन यह वीडियो कब और किस समय का है, इस वीडियो को किसने बनाया, अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

यह वीडियो एक मिनट 33 सेकंड का है। इसमें विधायक अमरजीत ढांडा कार्यकर्ताओं के साथ बैठे दिखाई दे रहे हैं। मदन लाल नाम का व्यक्ति विधायक के पैर दबा रहा है। विधायक उसे पैर दबाने से मना करते हुए कह रहे हैं कि तू मेरे से 10 साल बड़ा है, पांव दबाकर मेरे ऊपर पाप मत चढ़ा। मैंने कभी अपनी पत्नी से भी पांव के हाथ नहीं लगवाया है। ऐसे मेरी बेइज्जती मत कर, क्योंकि मैं ऐसी बातों से डरता हूं। इसके बाद पैर दबाने वाला व्यक्ति विधायक से कहता है कि हम तो भाई हैं चाहे कुछ भी करें।
यह वीडियो दो साल पुराना है। हम परिवार के सदस्य बैठे थे और आपस में हंसी-मजाक कर रहे थे। इसमें कुछ भी गलत नहीं था। उनके गांव के ही एक व्यक्ति ने यह वीडियो बना लिया था। अब चुनाव के समय यह जानबूझकर वायरल किया गया है। -अमरजीत ढांडा, विधायक, जजपा।

11जेएनडी32 : वायरल वीडियो का एक शॉट। सोशल मीडिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें