युवक के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद सील किए गए निडानी गांव में शराब पीने का वीडियो वायरल हुआ है। यहां लगाए गए पुलिस नाके पर ही कुछ ग्रामीणों के शराब पीने का वीडियो वायरल हुआ है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि नाके पर तैनात पुलिसकर्मी भी शराब पी रहे हैं। हालांकि प्रशासन इसकी जांच कर रहा है।
गौरतलब है कि पांच अप्रैल को निडानी गांव निवासी 27 वर्षीय तब्लीगी जमात से आए युवक में कोरोना की पुष्टि हुई थी। इसके बाद से ही प्रशासन ने गांव को सील कर दिया है। शुक्रवार शाम को ही जींद के एसएसपी अश्विन शैणवी ने निडानी गांव में लगाए गए पुलिस नाकों की जांच की थी।उसी रात में यह वीडियो वायरल हो गया।