फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चा चोर समझकर व्यक्ति को पीटा, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
पाजूकलां गांव में लोगों ने शनिवार को एक संदिग्ध व्यक्ति को बच्चा चोर समझाकर उसकी धुनाई कर दी। इतना ही नहीं ग्रामीणों ने संदिग्ध व्यक्ति की पिटाई करते समय वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल किया। ग्रामीणों ने व्यक्ति को पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद पुलिस ने व्यक्ति से पूछताछ कर छोड़ दिया। थाना प्रभारी धर्मबीर ने कहा कि उक्त व्यक्ति से काफी देर पूछताछ की गई। ग्रामीणों से उक्त व्यक्ति के खिलाफ कोई शिकायत नहीं दी है, जिसकी वजह से उसे छोड़ दिया गया, क्योंकि वह मानसिक रूप से परेशान था। ग्रामीणों ने कहा कि यह अकसर आस-पास के गांव में घूमता दिखाई देता है। थाना प्रभारी ने कहा कि अगर किसी भी गांव में इस तरीके से अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति मिले तो उसकी सूचना पुलिस को दें, उसके साथ अगर कोई मारपीट करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें