20जेएनडी13: वर्मी कम्पोस्ट प्रशिक्षण के दौरान दरियावाला गांव में छात्रों को जानकारी देते हुए। स
जींद। राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्य सत्यवान मलिक की अध्यक्षता में उद्यमिता विकास क्लब व जूलॉजी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में वर्मी कम्पोस्ट प्रशिक्षण का आयोजन गांव दरियावाला में किया गया। प्रशिक्षण में बीएससी फोर्थ सेमेस्टर के 18 छात्रों ने भाग लिया। सत्यवान मलिक ने कहा कि रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों के अत्यधिक प्रयोग से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ रही हैं। फार्म के डायरेक्टर संजय ने छात्रों को वर्मी कंपोस्ट बनाने की विधि और इससे जुड़े उद्यमिता के अवसरों से अवगत कराया। छात्रों के मार्गदर्शन के लिए सहायक प्रोफेसर भगवान दास, चंचल शर्मा एवं डॉ. वीरेंद्र कुमार का योगदान सराहनीय रहा।