फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: हैचरी में सोए व्यक्ति पर गाड़ी चढ़ने, मौत

Sun, 21 Jul 2024 12:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
सफीदों। गांव गांगोली के पास सो रहे व्यक्ति पर गाड़ी चढ़ गई, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने उसकी पत्नी के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सुसारी निवासी टेबो, जिला पश्चिमी सिंहभूम, झारखंड ने बताया कि वह अपने पति सतरी होरो के साथ 5 महीने से गांव गागोली-मोरखी सड़क पर बनी हैचरी में काम करने के लिए आई थी। हैचरी के अंदर ही रहते हैं। उसने बताया कि अपने अपने पति और बच्चे के हेचरी के अंदर साइड में लगे पंखे के नीचे सो रही थी। रात तीन बजे गाड़ी ने उनको टक्कर मार दी। उसने उठकर देखा तो उसके पति के ऊपर गाड़ी का टायर चढ़ा हुआ था। उसने आवाज लगाई तो हैचरी में काम करने वाले अन्य लोग दौड़कर आए और उसके पति को टायर के नीचे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसा गाड़ी चालक राजेश निवासी गांव गांगोली ने किया है। पुलिस ने महिला के बयान पर मामला दर्ज करके लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें