फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: युवक की बाइक को वाहन ने मारी टक्कर, मौत

Mon, 21 Oct 2024 03:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
नरवाना। पंजाब से अपना निजी काम पूरा करने के बाद बाइक से घर लौट रहे 31 वर्षीय मंदीप को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। गढ़ी थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव खरल निवासी अमित कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके ताऊ का लड़का मंदीप गांव में ही फोटोग्राफी की दुकान चलाता था। 19 अक्टूबर को सुबह वह पंजाब गया हुआ था। रात आठ बजे लौटते समय वह कुछ समय के लिए अपने दोस्तों के पास गांव उझाना में रुक गया। मंदीप रात के करीब 11 बजे गांव उझाना से घर के लिए निकला था। रास्ते में उसकी बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिर गया। राहगीरों ने उसे नरवाना के नगारिक अस्पताल में दाखिल करवाया। यहां से चिकित्सकों ने उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पीजीआई में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। गढ़ी थाना पुलिस ने अमित की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें