फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: वाहन ने महिला को कुचला, शिनाख्त नहीं

Fri, 20 Oct 2023 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। जींद-नरवाना हाईवे पर अहिरका के पास बुधवार रात तेज रफ्तार किसी वाहन ने अज्ञात महिला को कुचल दिया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नागरिक अस्पताल पहुंचाया लेकिन महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


अहिरका गांव के पास नेशनल हाईवे पर वीरवार को अज्ञात वाहन ने महिला को रौंद डाला, जिसमें महिला की मौके पर मौत हो गई। घटना को अंजाम देकर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पाकर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालात का जायजा लिया। मृतका के पास ऐसा कुछ नहीं मिला जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। मृतका की उम्र लगभग 27-28 वर्ष है। चेहरे से नेपाली मूल की दिखाई दे रही है। प्रभारी संजय पहलवान ने बताया कि पुलिस ने पुलिस ने गांव अहिरका के चौकीदार महेंद्र की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें