फोटो 23जेएनडी27-कथावाचक पंडित रामनिवास आर्य भजनोपदेशक गाय की महिमा के बारे में बताते हुए। स्रोत
उचाना। आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी गणेशानंद महाराज धर्मार्थ न्यास द्वारा संचालित बाबा दूधाधारी हरि गिरि गोशाला में तीन दिवसीय वैदिक गौ कथा शुरू हुई। कथावाचक पंडित रामनिवास आर्य ने भजनों और वैदिक विचारों के माध्यम से गौ माता के महत्व और गौ सेवा का संदेश दिया। कार्यक्रम में डॉ. पवन कुमार ने गाय के दूध को गुणकारी बताते हुए गौ माता के धार्मिक, सामाजिक और स्वास्थ्य संबंधी महत्व पर प्रकाश डाला। गोशाला प्रशासक वाईएस कादियान ने बताया कि हरियाणा गो आयोग में पंजीकृत गोशाला में 300 से अधिक गायों की देखभाल की जा रही है। इस अवसर पर चंद्रहास गुप्ता, नीरज नागपाल, डॉ. राजपाल सुरा और विनोद कुमार वशिष्ठ मौजूद रहे। संवाद