फोटो 04जेएनडी06-खिलाड़ी वंशिका।
- फोटो : सांकेतिक
जींद। जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में इंडस ग्लोबल अकादमी किनाना की छात्रा वंशिका ने अंडर-17 वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता है। इस उपलब्धि के साथ उसका चयन राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता के लिए भी हुआ है। इंडस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के कोऑर्डिनेटर प्रवीण परूथी, प्राचार्य डॉ. संजीव तायल तथा मुख्याध्यापक जेएस सारंग ने छात्रा को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ खेल गतिविधियों में भी आगे बढ़ने के लिए निरंतर प्रोत्साहित करता है। स्कूल प्रबंधन ने विश्वास जताया कि वंशिका राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय, जिले और हरियाणा का नाम गौरवान्वित करेगी।