राजकीय महाविद्यालय नाहड़ में वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ मनाते विद्यार्थी व स्टॉफ। स्रोत : कॉ
कोसली। राजकीय महाविद्यालय नाहड़ में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ बड़े उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज की प्राचार्या डॉ. सुषमा यादव ने की जबकि आयोजन की देखरेख एनएसएस प्रभारी डॉ. प्रियंका कुमारी और बिजेंदर सिंह ने की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में एनएसएस वॉलंटियर्स और शिक्षकों ने भाग लिया। सभी वॉलंटियर्स व स्टाफ सदस्यों ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम का गायन किया। सहायक प्रोफेसर डॉ. अशोक ने कहा कि आज के युवा वर्ग को इस गीत के ऐतिहासिक महत्व को समझना चाहिए। संवाद