स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने मंगलवार को 6043 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई। इनमें 2763 लोगों को पहली तथा 3280 को दूसरी डोज लगाई गई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नवनीत सिंह ने बताया कि मंगलवार को 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 1903 लोगों को पहली तथा 2149 को दूसरी डोज लगाई गई। 45 से 60 वर्ष आयु वर्ग के 560 लोगों को पहली तथा 726 को दूसरी डोज लगाई गई। 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 300 लोगों को पहली तथा 405 को दूसरी डोज लगाई गई। अब तक स्वास्थ्य विभाग 697447 लोगों को पहली तथा 24009 को दूसरी डोज लगा चुका है। संवाद