फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारियों के बचाव के लिए टीकाकरण जरूरी : नरेंद्र

Thu, 11 Sep 2025 12:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
10जेएनडी25-हसनपुर गांव में टीकाकरण करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। स्रोत ग्रामीण - फोटो : mathura
विज्ञापन
अलेवा। नगूरां पीएचसी के अधीन विभिन्न गांव के उप स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य विभाग ने नियमित टीकाकरण के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग ने बच्चों को टीबी, हेपेटाइटिस बी, पोलियो, गलघोटू, टिटनेस, काली खांसी, खसरा, रूबेला, निमोनिया, दिमागी बुखार और दस्त जैसी 12 जानलेवा बीमारियों के बचाव के लिए टीका लगाया। स्वास्थ्य निरीक्षक नरेंद्र ढांडा ने कहा कि टीकाकरण बच्चों को गंभीर बीमारियों से बचाता है और एक स्वस्थ समुदाय बनाने में मदद करता है। टीकाकरण से बच्चों में शिशु मृत्यु दर में कमी आती है। इस अवसर पर एएनएम सविता, अनीता, नवीन, मिनाक्षी, कुलदीप व अनिल भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें