जींद। भिवानी रोड बाईपास पर अज्ञात युवकों ने मिस्त्री पर हमला कर दिया। शहर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। शर्मा नगर निवासी तरुण ने एफआईआर में बताया कि वह भिवानी रोड पर मिस्त्री की दुकान चलाते हैं। 21 फरवरी शाम को कुछ युवक दुकान में आए और डंडों और बिंडो से उन पर हमला कर दिया। इसमें उन्हें काफी चोटें आईं। बचाव में शोर मचाए जाने पर आसपास के लोगों को आता देख आरोपी धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने मामले में अज्ञात युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।