संवाद न्यूज एजेंसी
सफीदों। बुटाना ब्रांच नहर के निकट अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार तीन व्यक्ति घायल हो गए। सफीदों थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी।
वार्ड नंबर चार सफीदों निवासी हरिओम ने सफीदों थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह तथा साहनपुर गांव निवासी सुशील व कुलदीप बाइक पर सवार होकर सफीदों से पानीपत जा रहे थे। जब वे बुटाना ब्रांच नहर से पानीपत की तरफ पहुंचे ही थे कि सामने से एक अज्ञात गाड़ी चालक अपनी गाड़ी को पानीपत की तरफ से गफलत वा लापरवाही से चलाता आया और उनकी बाइक में सामने से टक्कर दे मारी। टक्कर लगते ही तीनों सड़क पर गिर गए तथा तीनों को काफी चोटें आईं। घटना को अंजाम देकर गाड़ी चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने तीनों घायलों को सरकारी अस्पताल सफीदों दाखिल करवाया, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। सफीदों थाना पुलिस ने हरिओम की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी।