जींद। शहर की गुरुद्वारा कॉलोनी में एक युवती ने अनजाने में जहरीला पदार्थ निगल लिया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई और उपचार के दौरान मौत हो गई। 18 नवंबर को गुरुद्वारा कॉलोनी निवासी 20 वर्षीय हंसु को अचानक सिर में दर्द हो गया। इसके बाद उसने घर में रखी जहरीली दवाई सिरदर्द की गोली समझ सेवन कर लिया। थोड़ी ही देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद परिजन शहर के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां वीरवार को उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जांच अधिकारी राजीव ने बताया कि नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।