फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकसित भारत अभियान में विश्वविद्यालय अहम भूमिका निभाएगा : डॉ. रणपाल सिंह

Tue, 12 Dec 2023 11:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। सीआरएस विश्वविद्यालय ने सोमवार को हुए विकसित भारत 2047 युवाओं की आवाज कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। इसमें विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. रणपाल सिंह, कुलसचिव प्रो. लवलीन मोहन ने अपने शैक्षिक दल के साथ राजभवन चंडीगढ़ में शिरकत की। इस अवसर पर प्रधानमंत्री विकसित भारत 2047 विचार पोर्टल लॉन्च करते हुए और वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से युवाओं को संबोधित किया। वीडियो कॉन्फेंस के साथ-साथ विश्वविद्यालय के सभागार में डॉ. हरिचंद मिड्ढा और विभिन्न विभागों के कक्षों में प्रत्येक युवा सक्रिय रूप से जुड़ा रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए इस अभियान का उद्देश्य भारत की आजादी के 100वें वर्ष तक, भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाना है। विकसित भारत 2047 के विचार पोर्टल में विकसित भारत के आह्?वान के रूप में प्रधानमंत्री ने कहा कि युवाओं को अपनी सीमित दायरे की सोच को बढ़ाकर देश की उन्नति के लिए अपना योगदान देने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

इंडिया और आइडिया से आई से शुरू होकर हमें स्वयं से इस अभियान की शुरूआत करनी होनी। युवाओं की इस अभियान में अहम भूमिका होनी, उनके विचारों को साझा करने के लिए एक विशेष पोर्टल शुरू किया गया है, जिसमें से दस बेहतरीन सुझावों को भेजने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा। कुलसचिव प्रो. लवलीन मोहन ने कहा कि प्रधानमंत्री की सोच और आदेशों की अनुपालना संकल्पित रूप से की जाएगी। शीघ्र ही विभिन्न योजनाओं की रूपरेखा तैयार कर विकसित भारत 2047 के मिशन को सफल करने के लिए प्रयास किए जाएंगे। इस अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग निदेशक डॉ. देवेंद्र सिंह, प्रो. एसके सिन्हा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें