जींद। संयुक्त किसान मोर्चा व केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने संयुक्त रूप से बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय के बाहर किसान पर किए जा रहे अत्याचार के विरोध में धरना दिया।
उन्होंने कहा कि आज किसान व मजदूर अपने हक के लिए आवाज उठा रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी आवाज को दबाने के लिए गोलियां चलवा कर अत्याचार कर रही है। सरकार जब तक किसान मजदूरों की मांग को पूरा नहीं करती वह किसानों के साथ आंदोलन में भाग लेंगे।
इस दौरान भारतीय किसान यूनियन के नेता बारूराम व किसान सभा के जिला प्रधान मास्टर चांद बहादुर की अध्यक्षता में केंद्र सरकार का पुतला जलाया गया। इसके बाद आंदोलन में शहीद तीन किसानों व दो पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई। किसान सभा के राज्य अध्यक्ष मास्टर बलबीर सिंह ने कहा कि आंदोलनरत किसानों पर अत्याचार बंद कर उनके लिए राष्ट्रीय राजमार्ग खोला जाए। इंटरनेट को चलवाया जाए, किसानों, मजदूरों व आमजन की 20 सूत्रीय मांगें बातचीत के माध्यम से शांतिपूर्ण तरीके से मानी जाए। यदि सरकार ने किसानों के साथ अत्याचार जारी रखा तो संयुक्त किसान मोर्चा का जो भी 22 फरवरी की बैठक के बाद आह्वान किया आएगा। उसको हर हालत में लागू किया जाएगा चाहिए। इसके लिए व दिल्ली जाने से नहीं रुकेंगे। इसमें भारतीय किसान यूनियन टिकैत, भारतीय किसान यूनियन घासी राम, किसान सभा, सीआईटीयू संगठनों ने भाग लिया। इस अवसर पर फूल सिंह श्योकंद, राज्य कोषाध्यक्ष डिंपल, आजाद पालवां, रमेश चंद्र, छज्जू राम नैन, प्रताप नंबरदार, सूरजभान व नरेश नेहरा मौजूद रहे।