फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: संयुक्त किसान मोर्चे ने धरना जारी रखने का लिया निर्णय

Fri, 13 Oct 2023 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। संयुक्त किसान मोर्चा हरियाणा की बैठक शुक्रवार को उचाना धरने पर हुई। इसकी अध्यक्षता बलबीर सिंह और ओमप्रकाश कंडेला ने की। बैठक में फसल खराबे के लंबित मुआवजे और अन्य मुद्दो के समाधान के लिए राजस्व मंत्री के साथ आधिकारिक बैठक होने तक उचाना धरना जारी रखने का निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि बाढ़ और सूखे के नुकसान की भरपाई, लंबित बीमा क्लेम दिया जाए। उन्हें नौ अक्तूबर की किसान महापंचायत से पहले किसान प्रतिनिधिमंडल को समय देने के लिए चिट्छी भी लिखी गई लेकिन आज तक प्रशासन और उनके कार्यालय द्वारा किसानों के मुद्दे पर कोई सकारात्मक जवाब नहीं दिया। 14 अक्तूबर को किसान सभा हरियाणा, 15 अक्तूबर को बीकेयू टिकैत, 16 अक्तूबर को बीकेयू घासी राम नैन, 17 अक्तूबर को भारतीय किसान संघर्ष समिति, 18 अक्तूबर को किसान सभा अजय भवन और राष्ट्रीय किसान मंच, 19 अक्तूबर को बीकेयू एकता उग्रहा, 20 अक्तूबर को बीकेयू मांगेराम मलिक, 21 अक्तूबर को खाप पंचायतें, 22 अक्तूबर को किसान मजदूर उत्थान और 23 अक्तूबर को भारतीय किसान मजदूर यूनियन धरना चलाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें