जींद। दिल्ली-कुरुक्षेत्र रेललाइन पर नरवाना-कलायत के बीच ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात युवक की मौत हो गई। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। मृतक की आयु 20 वर्ष की आंकी जा रही है। जांच अधिकारी एएसआई गुरमेल सिंह ने बताया कि युवक के दाहिने हाथ पर ओम और महाकाल लिखा हुआ है। वह लाल रंग की टी-शर्ट और नीले रंग की कैफरी पहने हुए है। बाएं कान में मूर्की और दायं हाथ में कड़ा पहने हुए है।