फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: ट्रेन की टक्कर से अज्ञात युवक की मौत

Tue, 22 Aug 2023 11:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। दिल्ली-बठिंडा रेल लाइन स्थित भिवानी रोड फाटक के पास मंगलवार की सुबह ट्रेन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

मंगलवार सुबह नौ बजे जीआरपी को सूचना मिली कि दिल्ली-बठिंडा रेल लाइन स्थित भिवानी रोड फाटक के पास 30 वर्षीय युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर जीआरपी तुरंत मौके पर पहुंची और शव कब्जे में ले लिया। पुलिस को मृतक के पास ऐसा कुछ नहीं मिला, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। मृतक चेकदार कमीज और काला लोवर पहने हुए था। जांच अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शिनाख्त के लिए शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस मृतक की शिनाख्त में लगी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें