जुलाना। जुलाना मंडी चौकी क्षेत्र से नाबालिग लड़की के अपहरण के आरोप में जुलाना थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। कस्बे की एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी नाबालिग बेटी का किसी युवक ने अपहरण कर लिया है। जुलाना थाना पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद