फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: शेड न होने से अंडरपास में भर जाता है बारिश का पानी

Sat, 03 Aug 2024 12:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
02जेएनडी18: एसडीएम गुलजार मलिक को ज्ञापन सौंपते हुए उचाना अ​धिकार मंच के सदस्य। संवाद
विज्ञापन
उचाना। उचाना अधिकार मंच ने शुक्रवार को उचाना रेलवे जंक्शन के दोनों तरफ बने अंडरपास पर शेड लगवाने व मंडी साइड फाटक पर फुट ओवरब्रिज बनाने की मांग को लेकर एसडीएम गुलजार मलिक को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

उचाना अधिकार मंच के मुख्य संयोजक जेपी कौशिक घोघड़ियां के नेतृत्व में रेलवे फाटक के दुकानदारों व आसपास के गांवों के लोगों ने उचाना तहसील कार्यालय पहुंचे और रेलवे अंडरपास पर शेड लगाने की मांग की। जेपी कौशिक घोघड़िया ने कहा कि उचाना कलां रेलवे जंक्शन के दोनों तरफ बने अंडरपास पर शेड न होने की वजह से थोड़ी सी बारिश होने पर इसमें पानी भर जाता है। इससे उचाना कलां व मंडी के साथ रेलवे लाइन के दोनों तरफ के गांवों का आवागमन बंद हो जाता है। बारिश के मौसम को देखते हुए यदि इस समस्या का जल्द समाधान नहीं किया गया तो उचाना कलां, उचाना मंडी सहित आसपास के गांवों के लोगों को भी समस्या का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि रेलवे लाइन के दोनों तरफ सरकारी व प्राइवेट बड़े स्कूल हैं, जिन्हें अंडरपास बंद होने पर सबसे ज्यादा दिक्कत का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा मंडी साइड वाला फाटक बिल्कुल बंद होने के कारण आने-जाने वाले पैदल यात्रियों को भी लंबी दूरी तय करके या अपना जीवन खतरे में डालकर रेलवे लाइन पार करना पड़ता है। एसडीएम ने समाधान के लिए ठोस कदम उठाने का आश्वासन दिया।

02जेएनडी18: एसडीएम गुलजार मलिक को ज्ञापन सौंपते हुए उचाना अधिकार मंच के सदस्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें