फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित कार रोड पर लगाए गए ईंटों के चट्टे में टकराई, दो युवकों की मौत

विज्ञापन
अनियंत्रित होकर सड़क पर लगाए गए ईंटों के चट्टे में टकराकर क्षतिग्रस्त हुई कार। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
एक कार अनियंत्रित होकर सड़क पर लगाए गए ईंटों के चट्टों से टकरा गई, जिससे कार में सवार दो युवकों की मौत हो गई। जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की गंभीर हालत को देखते हुए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। यह हादसा नरवाना नागरिक अस्पताल के पास हुआ। हादसे की सूचना मिलने के बाद पहुंची स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार कार सवार कहीं से जा रहे थे । जब वे नरवाना नागरिक अस्पताल के पास पहुंचे तो उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क पर लगाए गए ईंटों के चट्टे में टकरा गई, जिससे कार में सवार प्रेम नगर निवासी 21 वर्षीय कुलदीप और मोहनखेड़ा निवासी 25 वर्षीय परमजीत की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि प्रेमनगर निवासी 22 वर्षीय संदीप गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें