अनियंत्रित होकर सड़क पर लगाए गए ईंटों के चट्टे में टकराकर क्षतिग्रस्त हुई कार।
- फोटो : AMAR UJALA
एक कार अनियंत्रित होकर सड़क पर लगाए गए ईंटों के चट्टों से टकरा गई, जिससे कार में सवार दो युवकों की मौत हो गई। जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की गंभीर हालत को देखते हुए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। यह हादसा नरवाना नागरिक अस्पताल के पास हुआ। हादसे की सूचना मिलने के बाद पहुंची स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार कार सवार कहीं से जा रहे थे । जब वे नरवाना नागरिक अस्पताल के पास पहुंचे तो उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क पर लगाए गए ईंटों के चट्टे में टकरा गई, जिससे कार में सवार प्रेम नगर निवासी 21 वर्षीय कुलदीप और मोहनखेड़ा निवासी 25 वर्षीय परमजीत की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि प्रेमनगर निवासी 22 वर्षीय संदीप गंभीर रूप से घायल हो गया।