जींद। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा की फिजिकल एजुकेशन की परीक्षा में बुधवार को उचाना के एक परीक्षा केंद्र में नकल क रहे छात्र का उड़नदस्ता ने यूएमसी बनाया है। प्रश्नपत्र उड़नदस्ता इंचार्ज ओमप्रकाश वर्मा टीम के साथ जब उचाना के एक परीक्षा केंद्र में पहुंचे तो उन्होंने शक के आधार पर एक परीक्षार्थी की तलाशी ली। उसके पास से पर्ची मिली। छात्र के खिलाफ कार्रवाई करते हुए यूएसमसी केस बनाया। इंचार्ज ओमप्रकाश वर्मा ने बताया कि बुधवार को हुई परीक्षा में केवल एक नकल का मामला सामने आया है। बाकी जिलेभर में शांतिपूर्वकर परीक्षा हुई।