21जेएनडी40: शिविर में मौजूद अधिकारी व अभिभावक।
जींद। समग्र शिक्षा व स्कूल हेल्थ के संयुक्त तत्वावधान में जिला परियोजना समंवयक कार्यालय में चल रहे दिव्यांग जांच शिविर में वीरवार को नरवाना खंड के विद्यार्थियों की जांच हुई। इसमें 68 दिव्यांग विद्यार्थियों ने शामिल होकर यूडीआईडी कार्ड बनवाए। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी सिविल सर्जन डॉ. गोपाल गोयल ने निरीक्षण किया।
इस शिविर में मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. संकल्प ने 31 मानसिक मंदता वाले बच्चों की जांच की, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉॅ. अमित व फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. दिनेश ने 25 अस्थि दिव्यांग बच्चों की जांच की। ट्राई साइकिल, सीपी चेयर, व्हीलचेयर रोलेटर सहायक उपकरणों का भी सुझाव दिया। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. गीतांशु व अनिल कु मार सोढ़ी ने दृष्टिबाधित बच्चों की जांच की। इसमें वरिष्ठ विशेष शिक्षक जयशंकर तिवारी ने बताया कि 100 प्रतिशत दिव्यांगता प्रमाण पत्र वाले बच्चों का बस पास बनाया गया। यह पास एक अटेंडेंट के साथ हरियाणा क्षेत्र में हरियाणा रोडवेज की बसों में निशुल्क यात्रा करने का अधिकार देता है, जबकि रेल पास 70 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता प्रमाण पत्र वाले बच्चों को अटेंडेंट के साथ पूरे भारत में 25 प्रतिशत किराए के साथ यात्रा के लिए मान्य होता है। सहायक परियोजना समंवयक सरताज ढांडा ने बताया कि इस प्रकार के कैंप समग्र शिक्षा व स्कूल हेल्थ के संयुक्त तत्वाधान में हर वर्ष लगाए जाते हैं।