फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: उचाना रेलवे रोड जलमग्न, सोलर पैनल टूटा

Mon, 26 May 2025 01:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
25जेएनडी24-उचाना में बारिश के पानी के बीच से गुजरते वाहन। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
उचाना। उचाना क्षेत्र में तेज बारिश और तूफान से सेढ़ा माजरा बिजली घर से लगने वाली लाइन के दो पोल और एक ट्रांसफार्मर गिर गया।
विज्ञापन

उचाना खुर्द गोशाला एपी लाइन के भी दो पोल आंधी की वजह से टूट गए। सेढ़ा माजरा में विकास फौजी के घर में भैंसों के चारे के कमरे की छत उड़ गई।
सेढ़ा माजरा के सरकारी स्कूल की छत पर लगे सोलर पैनल टूट गए। उचाना रेलवे लाइन के पास अंडरपास की शेड टूट गई। उचाना मंडी का रेलवे रोड जलमग्न हो गया। रात को हुई बारिश का पानी सुबह दस बजे तक भी नहीं निकल पाया। वाहन चालक पानी के बीच से ही गुजरते रहे। दुपहिया वाहन चालकों को परेशानी हुई। जींद-नरवाना नेशनल हाईवे पर बड़ौदा, उचाना, खटकड़ में सर्विस लेन पर जलभराव हो गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें