फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बाइक शोरूम से दो युवकों ने 3 एलईडी और केबल चुराई

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। रोहतक रोड स्थित एक बाइक शोरूम में घुसकर दो युवकों ने तीन एलईडी, चांदी की मूर्ति और केबल चोरी कर ली। यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसमें एक युवक की पहचान हो गई जो कि टपरीवास कालोनी निवासी अरुण था। पुलिस ने अरुण के बाद दूसरे आरोपी शंभू को उसकी कालोनी से गिरफ्तार कर उनसे चोरी का सामान बरामद कर लिया।
विज्ञापन

शहर की विवेकानंद कॉलोनी निवासी संजीव बंसल ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रोहतक रोड पर बाइक का शोरूम चलाता है। 24 दिसंबर शाम को वह शोरूम को अच्छी तरह से बंद करके घर चला गया। अगले दिन रविवार होने के कारण शोरूम खोला नहीं गया। अगले दिन 26 दिसंबर को उन्होंने शोरूम खोला तो 32 इंची तीन एलईडी, चांदी की मूर्ति और केबल गायब मिली। जब उन्होंने सीसीटीवी फुटेज देखी तो चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए दो युवक दिखाई दिए। वह दोनों युवक दुकान के छत के रास्ते से अंदर आए। जब उन्होंने जांच की तो उनमें से एक युवक टपरीवास कालोनी निवासी युवक अरुण था। जांच अधिकारी एएसआई विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी अरुण को पहले काबू किया गया। दूसरे आरोपी शंभू को भी काबू किया गया। उनसे चोरी का सामान भी बरामद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें