जींद। रोहतक रोड पर जांगड़ा धर्मशाला के पास गली से गुजर रही महिला का बाइक सवार दो युवकों ने पर्स छीन लिया। पर्स में 3400 रुपये, आधार कार्ड, दो बैंक कापी थी। शहर थाना पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में सुभाष नगर निवासी सावित्री ने बताया कि वह 12 जुलाई को दोपहर के समय गली नंबर 13 भटनागर कॉलोनी में रहने वाली अपनी सहेली के पास जा रही थी। जब वह जांगड़ा धर्मशाला के पास पहुंची तो गली के मोड़ पर मुंह पर कपड़ा बांधें और काले रंग के कपड़े पहने बाइक सवार दो युवक आए और उसका पर्स छीनकर फरार हो गए। एएसआई अजीत सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर अज्ञात बाइक सवार युवकों के खिलाफ छीनाझपटी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद