फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल

Tue, 12 Nov 2024 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। कार की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में भिड़ताना हाल आबाद कृष्णा कॉलोनी निवासी मोनू ने कहा कि 10 नवंबर की रात को लगभग साढ़े आठ बजे वह और बंटी बाइक पर सामान लेने के लिए पिंडारा पुल के ऊपर से गोहाना रोड की तरफ जा रहे थे। पुल से उतरने ही सामने से तेज रफ्तार में एक कार आई और बाइक को टक्कर मार दी। इसमें वह और बंटी घायल हो गए। कार चालक मौके से फरार हो गया। जहां से राहगीरों ने उनके नागरिक अस्पताल पहुंचाया। एसआई सतीश कुमार ने कहा कि अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें