फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल

Sat, 07 Dec 2024 10:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव गांगोली निवासी बीरू ने बताया कि वह वेटर का काम करता है। 6 दिसंबर को वह अपने साथी सौरभ और अशोक के साथ जींद शहर के एक होटल में काम पर गया था। काम खत्म करने के बाद वह और सौरभ बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे तो पीछे से आई सफेद रंग की कार के चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उको टक्कर मार दी। इससे दोनोें गिर गए। उनका साथी अशोक पीछे दूसरी बाइक पर आ रहा था। उसने दोनों को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। एसआई प्रवीण ने बताया कि अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें