जींद। महिला के साथ छेड़छाड़ करने और मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजने पर दो युवकों के खिलाफ महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। सदर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शहर की एक कॉलोनी में रहती है। संगतपुरा गांव निवासी अनिल और हैप्पी उसको काफी दिनों से परेशान कर रहे हैं। अनिल ने उनके साथ छेड़छाड़ की और हैप्पी उसके मोबाइल पर गलत संदेश भेजता है। महिला थाना प्रभारी मुकेश रानी ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद