फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: चोरी की बाइक के साथ दो युवक काबू

Mon, 29 Jul 2024 03:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
28जेएनडी10: चोरी की बाइक के साथ पकड़े गए आरोपी। स्रोत पुलिस प्रशासन
विज्ञापन
जींद। पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ दो युवकों को काबू किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान नारनौंद निवासी विजय हाल आबाद पटियाला चौक जींद व पड़ाना निवासी चांदवीर हॉल आबाद कृष्णा कालोनी के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया है। सीआरएसयू चौकी इंचार्ज एएसआई मोनिका ने बताया कि 26 जुलाई को यूपी के बागपत निवासी निपुण ने शिकायत देकर बताया था कि वह एकाशं मोटर नैक्षा में आया हुआ था। उसने बाइक को बाहर गेट के पास खड़ा किया था, लेकिन जब वह काम काज निपटाकर आया तो बाइक गायब थी। इस मामले में एएसआई मुकेश कुमार ने सूचना के आधार पर दो आरोपियों को काबू करके उनसे चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें