जींद। सीआईए स्टाफ ने अमरहेड़ी गांव के नजदीक बाईपास से दो लोगों को पकड़कर उनसे 350 ग्राम चरस बरामद की है। सदर थाना पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
सीआईए स्टाफ को सूचना मिली थी कि गांव अमरहेड़ी के नजदीक बाईपास के पास दो व्यक्ति मादक पदार्थ के साथ खड़े हुए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस कर्मियों ने कार्रवाई करते हुए दोनों को पकड़ लिया। जब एक व्यक्ति की तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 100 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी की पहचान गांव लोहचब निवासी बिजेंद्र के रूप में हुई। उसके साथी के पास से 250 ग्राम चरस बरामद हुई। दूसरे आरोपी की पहचान गांव भंभेवा निवासी महेंद्र के रूप में हुई। सदर थाना पुलिस ने मादक पदार्थ निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद