फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: भंभेवा सायलो से जयपुर के रवाना हुए गेहू से भरे दो ट्रक गायब

Thu, 27 Jul 2023 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। भंभेवा सायलो से गेहं से जयपुर के लिए लोड ट्रक संदिग्ध हालात में गायब हो गए। दोनों ट्रकों में एक हजार गेहूं के बैग लोड थे। ट्रांसपोर्टर ने जांच की तो दोनों ट्रकों पर फर्जी नंबर प्लेट लगा गेहूं लोड कर करना सामने आया। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने ट्रांसपोर्टर की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


हिसार के ट्रांसपोर्टर सोनू पूर्वा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी कंपनी के पास एफ सीआई सायलो भंभेवा से जयपुर के लिए गेहूं लोड करने का ठेका है। कंपनी के प्रोपराइटर सुमित ने राजस्थान की दो गाडि़यों का नंबर देते हुए उन्हें लोड करवाने के लिए कहा और उनके दस्तावेज ले लिए। पट्रोल पंप पर मैसेज भी कर दिया। दोनों गाड़ियों ने सुबह तक तेल नहीं लिया। जब उसने संपर्क साधा तो उनके चालकों के नंबर स्विच ऑफ मिले। दस्तावेजों में चालकों के नाम सुखबिंद्र तथा मनीष दिए गए थे। दोनों चालकों से संपर्क न होने तथा गाड़ियों के जयपुर न पहुंचने पर उसने ट्रकों के मालिकों से संपर्क साधा तो उन्होंने बताया कि उनकी गाड़ी तो यहीं पर हैं और कही नहीं गई हैं। सोनू पूर्वा ने आरोप लगाया कि दोनों ट्रकों पर फर्जी नंबर प्लेट लगा तथा फर्जी दस्तावेज देकर उनकी कंपनी के साथ धोखाधड़ी कर गेहूं को हड़पा गया है। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने ट्रांसपोर्टर कंपनी के सोनू पूर्वा की शिकायत पर ट्रक चालक सुखविंद्र तथा मनीष अग्रवाल के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पिल्लूखेड़ा थाना प्रभारी बीरबल ने बताया कि ट्रांसपोर्टर की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। फि लहाल मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें