फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: ट्रेन में दिल्ली की महिला के दो ट्रॉली बैग चोरी

Mon, 18 Mar 2024 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। फिरोजपुर से छिंदवाड़ा जा रही पतालकोट एक्सप्रेस ट्रेन में नरवाना जंक्शन के पास दिल्ली की महिला के दो ट्रॉली बैग चोरी हो गए। एक ट्रॉली बैग में सोने के आभूषण, कपड़े और दूसरे बैग में इंडक्शन चूल्हा था। जीआरपी ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

दिल्ली के नॉर्थ घोंडा, राम गली निवासी राशि ने जीआरपी को दी शिकायत में बताया कि 13 फरवरी को वह अपनी मां पिंकी गुप्ता के साथ 14624 पतालकोट एक्सप्रेस में बठिंडा से नांगलोई जा रही थी। वह अपने साथ में दो ट्रॉली बैग ली हुई थी। एक बैग में जेवरात और कपड़े तथा दूसरे बैग में इंडक्शन चूल्हा था। जब ट्रेन नरवाना जंक्शन पर रुकी तो दोनों ट्रॉली बैग थे। ट्रेन के नरवाना जंक्शन से निकलने के बाद ट्रॉली बैगों को संभाला तो दोनों ट्रॉली बैग गायब थे। उन्होंने पूरे डिब्बे में ट्रॉली बैगों को खोजा पर नहीं मिलीं। उन्होंने बताया कि एक बैग में सोने का मंगलसूत्र, चार सोने की चेन और कपड़े थे, जबकि दूसरे बैग में इंडक्शन चूल्हा था। जांच अधिकारी कविता ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें