फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: महिला के हत्यारोपी को पकड़ने के लिए दो टीमें गठित

Tue, 17 Sep 2024 01:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जुलाना। ब्राह्मणवास गांव में किराये के मकान में रहने वाली महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए दो टीमों का गठन किया है। इसमें एक सीआईए की टीम, तो दूसरी जुलाना थाना की टीम गठित की गई है। आरोपी की तलाश में दोनों टीमों ने आरोपी के ठिकानों पर दबिश दी। सोमवार देर रात तक पुलिस को आरोपी का कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन


थाना प्रभारी मुरारी लाल ने बताया कि दिल्ली की दिनपुर निवासी प्रभा देवी की शिकायत पर बुढ़ा खेड़ा लाठर गांव निवासी रतना के खिलाफ उनकी बेटी आरती की हत्या करने का मामला दर्ज किया गया है। मकान में मिले तथ्यों से साबित हुआ है कि आरोपी मकान में लंबे समय तक रुका है। इसके बाद उसने हत्या को अंजाम दिया है। मकान में जांच के दौरान फोरेंसिक टीम को जली हुई बीड़ी के कई टुकड़े मिले हैं। इसके अलावा महिला की हत्या होने से पहले झगड़ा होने का भी अंदेशा जताया जा रहा है। महिला की टूटी हुई चूड़ियां भी मकान से बरामद हुई हैं।
इस मामले में महिला की मां ने आरोप लगाया था कि आरोपी उसकी बेटी पर गलत नजर रखता था। उनकी बेटी आरोपी के गांव में अपने पति के साथ रहती थी। हत्या से पहले भी आरती ने अपनी मां को घर में रतना के घुसकर उसके साथ झगड़ा करने की बात कही थी। इस पर मां ने रविवार को सुबह थाने में शिकायत करने की बात आरती को कही, लेकिन रात में ही उसकी हत्या कर दी गई। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें