फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव में घूम रहे दो संदिग्धों को पकड़ा, मिले खांसी, बुखार के लक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव बुराडेहर के ग्रामीणों ने दो संदिग्धों को घूमते हुए देखा तो उन्होंने इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी। टीम के पहुंचने से पहले एक युवक ग्रामीणों को चकमा देकर भाग गया। टीम ने एक संदिग्ध को जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गई जहां पर उसे बुखार और खांसी के लक्षण पाए जाने पर जींद के नागरिक अस्पताल भिजवा दिया। युवक ने कहा कि वह मुरादाबाद से दिल्ली जा रहा था। रास्ता भटक कर वह यहां पहुंच गया है। उसे कई दिन से बुखार था। जब तक उसे जींद अस्पताल भेजा नहीं गया था तब तक ग्रामीणों ने दूसरे युवक को भी गतौली गांव के पास पकड़ लिया। युवक ने अपनी पहचान मुरादाबाद निवासी जहांगीर (35) के रूप में करवाई है। वहीं दूसरे युवक ने अपनी पहचान यूपी के ग्वाली के रूप में बताई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दोनों को जींद के नागरिक अस्पताल भिजवा दिया है। इस मौके पर चिकित्सक संजय ने बताया कि दोनों को बुखार था। जांच के बाद ही पता चलेगा कि कोरोना है या नहीं। दोनों को अलग अलग एंबुलेंस से जींद के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां पर दोनों की जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें