11जेएनडी43 : नरवाना में कॉलेज के बाहर से तेजधार हथियार बरामद करती पुलिस।
नरवाना। केएम राजकीय कॉलेज के बाहर बुधवार दोपहर को दो छात्र गुटों में झगड़ा हो गया। झगड़े में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और एक युवक को काबू कर लिया।
एक गुट में युवक अपने साथ तेजधार हथियारों के साथ कॉलेज के बाहर खड़ा हुआ था और दूसरे गुट का एक युवक जैसे ही कॉलेज के गेट से बाहर आया तो उस पर हमला कर दिया। मौके पर मौजूद कॉलेज छात्र-छात्राओं के बीच हड़कंप गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और एक युवक को काबू कर लिया गया। मौके से पुलिस ने तेजधार हथियार भी बरामद किए।
सारा दिन बैठक में व्यस्त रहे, मामले की पूरी जानकारी नहीं है कि झगड़ा क्यों हुआ। मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल इस मामले में कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत आते ही मामला दर्ज किया जाएगा।
कुलदीप सिंह, शहर थाना प्रभारी नरवाना