फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बारिश से नगूरां गांव में गिरा दो मंजिला मकान

Mon, 04 Mar 2024 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
अलेवा। शनिवार रात को तेज हवा और बारिश के कारण नगूरां गांव के खेत में बना दो मंजिला मकान गिर गया। हालांकि जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

मकान मालिक कुलदीप ने बताया कि उसने कुछ समय पहले ही खेत में दो मंजिला मकान बनाया था। शनिवार रात को तेज हवा और बारिश के चलते अचानक से मकान गिर गया। गनीमत रही कि घर में सोये परिवार के किसी सदस्य को चोट नहीं आई। कुलदीप ने सरकार से गिरे मकान का सर्वे करवाकर नुकसान की भरपाई करने की मांग की है। नगूरां सरपंच प्रतिनिधि कुलदीप ने बताया कि कुलदीप ने कुछ समय पहले ही मकान बनाया था। सरकार से गिरे मकान का सर्वे करवाकर मालिक को मुआवजा दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें