नरवाना। सीआईए स्टाफ ने कैथल जिले के दो युवकों को हेरोइन के साथ काला उर्फ गुरमुख निवासी छिरटा रोड और जितेंद्र निवासी अंधली, जिला कैथल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 14.80 ग्राम हेरोइन बरामद की है। सीआईए इंचार्ज एसआई सुखदेव सिंह ने बताया कि उनकी टीम को सोमवार देर शाम को सूचना मिली थी कि कैथल क्षेत्र के दो नशा तस्कर चमेला कॉलोनी में हेरोइन की खरीद-फरोख्त के इरादे से आए हुए हैं। जैसे ही आरोपी हेरोइन लेकर कॉलोनी से बाहर निकले, टीम ने तुरंत घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया। तहसीलदार निखिल सिंगल की मौजूदगी में आरोपियों की तलाशी ली गई, जिसमें उनके पास से हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।