नरवाना में पुलिस ने दो युवकों से 102 बोतल शराब व 350 लीटर लाहन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को सूचना मिली थी कि नरवाना में अवैध शराब बेची जा रही है। जानकारी के आधार पर पुलिस ने छापा मारा तो दनौदा खुर्द निवासी अमन के पास से 60 बोतल शराब बरामद हुई। वहीं दनौदा खुर्द निवासी अनिल के घर से 62 बोतल शराब और 350 लीटर लाहन बरामद हुई। पुलिस ने दोनों व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।