फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सड़क दुर्घटना में घायल दो लोगों की मौत

Wed, 02 Oct 2024 01:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
नरवाना। जाजनवाला गांव के पास 27 सितंबर को हुई सड़क दुर्घटना में घायल दो लोगों की मंगलवार को मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में अब अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में हिसार जिले के बंगाली ढाणी जाटान निवासी रमेश कुमार ने बताया कि 27 सितंबर को उनका भतीजा सुरेंद्र, अमित, सोनू व सतीश ऑटो से आ रहे थे। वह हिमाचल प्रदेश में स्थित माता चिंतपूर्णी का दर्शन कर लौट रहे थे। जब वह जाजनवाला गांव के पास पहुंचे तो एक पिकअप ने उनके ऑटो में टक्कर मार दी थी। इस टक्कर में सुरेंद्र कुमार, अमित कुमार, सतीश कुमार व सोनू को काफी चोटें आई थीं। उसके बाद साधन का इंतजाम करके सुरेंद्र कुमार को नागरिक अस्पताल उकलाना में दाखिल करवाया गया, जहां डॉक्टर ने पट्टी करके बरवाला रेफर कर दिया था। अमित, सतीश व सोनू को नागरिक अस्पताल नरवाना में दाखिल किया गया था। तभी से इनका इलाज चल रहा था। मंगलवार को सुरेंद्र कुमार व अमित की मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने रमेश कुमार की शिकायत पर अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें