फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: अलग-अलग स्थानों से अवैध शराब के साथ दो लोग गिरफ्तार

Fri, 29 Dec 2023 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
सफीदों। सफीदों थाना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 18 बोतल अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को सूचना मिली थी कि सब्जीमंडी सफीदों निवासी कृष्ण निवासी नरवाना अवैध रूप से शराब बेचने का धंधा करता है। पुलिस ने मौके पर दबिश दी तो एक व्यक्ति अपने कंधे पर रखे प्लास्टिक कट्टे को लेकर भागने लगा। पुलिस ने उसे पकड़कर पूछताछ की तो उसकी पहचान कृष्ण निवासी नरवाना के रूप में हुई है। उसके पास से बरामद प्लास्टिक के कट्टे खोलकर चैक किया उसमें से ठेका देशी की 9 बोतल बरामद की।
दूसरे मामले में पुलिस को सिंघाना गांव के पास बने ठेका की तरफ से एक व्यक्ति प्लास्टिक का कट्टा लिए आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसके पकड़कर उससे पहचान पूछी तो उसने अपना नाम राजनारायण निवासी गांव सिंघाना बतलाया। पुलिस ने उसके प्लास्टिक के कट्टे को खोलकर जांच की तो उसमें से 9 बोतल शराब बरामद हुई। सफीदों थाना पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें