फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: ड्यूटी से लौट रहे व्यक्ति का रास्ता रोककर मारपीट करने के आरोप में दो नामजद

Mon, 20 Nov 2023 01:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। ड्यूटी से लौट रहे व्यक्ति का किनाना गांव के पास रास्ता रोककर मारपीट करने के आरोप में सदर थाना पुलिस ने गांव के ही दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में किनाना गांव निवासी संजय कुमार ने बताया कि वह दिल्ली में नौकरी करता है। 17 नवंबर की सायं को वह ड्यूटी से घर लौट रहा था। जब वह रेलवे स्टेशन से अपनी स्कूटी पर सवार होकर गांव में पहुंचा तो वहां पर एक युवक ने उसकी बाइक को रुकवा लिया और इस दौरान दूसरा युवक भी वहां आ गया। दोनों ने उसके साथ मारपीट की और तेजधार हथियार से वार किया। इसमें वह घायल हो गया। आरोप है कि दोनों युवक गांव के ही प्रदीप व दलीप उर्फ नानू थे। सदर थाना के जांच अधिकारी एएसआई वजीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें