फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: मिश्रो देवी हत्याकांड के दो और आरोपी काबू

Fri, 10 Feb 2023 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
नरवाना। सीआईए स्टाफ और थाना शहर पुलिस ने नई बस्ती नरवाना में हुए मिश्रो देवी हत्याकांड में शामिल दो और आरोपियों को काबू किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान नई बस्ती निवासी अजय उर्फ छोटू और सूरज के रूप में हुई है। नई बस्ती नरवाना में तीन फरवरी को दो गुटों में झगड़ा हो गया था, जिसमें महिला मिश्रो देवी के सिर में ईंट लग गई थी, जिसको मेडिकल कॉलेज अग्रोहा दाखिल करवाया गया था। चोट ज्यादा होने के कारण सात फरवरी को मिश्रो देवी की मौत हो गई थी। मृतका की पुत्र वधुु बरखा के बयान में शहर थाना पुलिस ने नौ नामजद समेत अन्य के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने वारदात में शामिल एक आरोपी बिट्टू उर्फ काला को टोहाना रोड रेलवे फाटक के नजदीक से काबू कर लिया था व दूसरे आरोपी सौरभ उर्फ सेठी ने पुलिस के दबाव में आकर अदालत नरवाना में आत्म समर्पण कर दिया था। संयुक्त टीम ने हत्या में शामिल दो अन्य आरोपी अजय और सूरज को जींद रोड ओवरब्रिज के नीचे से काबू कर लिया है। शहर थाना प्रभारी रामनिवास ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जा रही है। अन्य आरोपियों की तलाश के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन

फोटो कैप्शन
09जेएनडी21-पुलिस गिरफ्त में हत्या की वारदात को अंजाम देने के आरोपी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें