फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पशु चोरी मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
फोटो 25जेएनडी11-पुलिस गिरफ्त में पशु चोरी करने के मामले में पकड़े गए आरोपी। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
जींद। एवीटी स्टाफ ने पशु चोरी के मामले में दो और आरोपी फरकान उर्फ मिर्ची और सोहेल, निवासी कैराना (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया है। एवीटी स्टाफ प्रभारी उप निरीक्षक यशवीर सिंह ने बताया कि पांच माह पहले जुलाना निवासी अजय ने शिकायत दी थी कि गांव जैजैवंती स्थित उनकी डेयरी का ताला तोड़कर अज्ञात लोग करीब नौ लाख रुपये की चार भैंसें चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ चोरी करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। तकनीकी जांच और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पूछताछ के दौरान फरकान उर्फ मिर्ची और सोहेल, निवासी कैराना (उत्तर प्रदेश) के नाम सामने आए। इसके बाद दोनों आरोपियों को 24 जुलाई को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें